CG PADDY SCAM: प्रबंधक और ऑपरेटर ने पार किया 52.57 लाख का धान! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG PADDY SCAM: Manager and Operator Embezzle Paddy Worth ₹52.57 Lakhs!

CG PADDY SCAM: राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति बागरेकसा विकासखंड में 52,57,786 रुपये मूल्य के कुल 1,696.06 क्विंटल धान खरीदी में एक बड़े फर्जीवाड़े और वित्तीय अनियमितता का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार  जांच दल द्वारा विस्तृत भौतिक सत्यापन एवं रिकॉर्ड मिलान किया गया।

निरीक्षण के दौरान मौके पर केंद्र प्रभारी नीलकंठ साहू, डाटा एंट्री ऑपरेटर ओम कुमार यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

जांच में  स्पष्ट हुआ कि समिति प्रबंधक और ऑपरेटर द्वारा राइस मिलर्स को भेजे जाने वाले धान में जानबूझकर, कूटरचित तरीके से प्रति बोरा 2 किलो की काल्पनिक कमी दिखाकर कुल 1,696.06 क्विंटल धान को कागजों पर गायब कर दिया गया।

इस गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी और शासकीय संपत्ति के गबन (मूल्य ₹52,57,786) के मामले में दोषी समिति प्रबंधक नीलकंठ साहू, ऑपरेटर ओम कुमार यादव एवं अन्य संलिप्त कर्मचारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related