WEST BENGAL EXIT POLL : Who will win in Bengal? Exit polls predict major upsets
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव की वोटिंग खत्म होते ही अब असली खेल शुरू हो गया है, एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आ गए हैं और तस्वीर काफी दिलचस्प दिख रही है।
राज्य की 194 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग हुई और सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की जरूरत है। अब एग्जिट पोल बता रहे हैं कि इस बार मुकाबला बेहद कड़ा है।
चार में से तीन एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है और पार्टी पहली बार बंगाल में सरकार बनाती नजर आ रही है। वहीं एक सर्वे में ममता बनर्जी की वापसी का दावा किया गया है।
वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को करीब 42.8 फीसदी और टीएमसी को 41.4 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है यानि लड़ाई बेहद कांटे की है।
अब सबकी नजरें असली रिजल्ट पर टिक गई हैं क्या ‘दीदी’ फिर से वापसी करेंगी या बंगाल में पहली बार कमल खिलेगा, इसका फैसला जल्द सामने होगा।

