PUDUCHERRY EXIT POLL : एग्जिट पोल में रंगास्वामी आगे …

Date:

PUDUCHERRY EXIT POLL : Rangaswamy ahead in exit polls…

नई दिल्ली। पुडुचेरी चुनाव के बाद एग्जिट पोल ने साफ संकेत दे दिए हैं, यहां एक बार फिर NDA की सरकार बनती दिख रही है।

Axis My India के मुताबिक NDA को 16 से 20 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े के बेहद करीब है। वहीं DMK-कांग्रेस गठबंधन को सिर्फ 6 से 8 सीटों का अनुमान है।

सबसे दिलचस्प बात ये है कि मौजूदा मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी अभी भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे में 42% लोगों ने उन्हें सीएम के तौर पर पसंद किया है।

इस बार पुडुचेरी में रिकॉर्ड 89.87% वोटिंग हुई, जो अब तक का सबसे ज्यादा मतदान है। खास बात ये भी रही कि थर्ड जेंडर वोटिंग में 91% से ज्यादा मतदान दर्ज हुआ।

30 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 16 सीटें चाहिए—और एग्जिट पोल के आंकड़े NDA के पक्ष में जाते दिख रहे हैं।

अब सबकी नजर 4 मई की काउंटिंग पर है क्या एग्जिट पोल सही साबित होंगे या गेम पलटेगा, ये जल्द साफ होगा।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related