Swami Prasad Maurya : रायबरेली में स्वागत के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला, एक युवक ने माला पहनाने के बाद मारा थप्पड़

Date:

Swami Prasad Maurya : रायबरेली : उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य पर बुधवार को रायबरेली के सारस चौराहे पर दो युवकों ने हमला कर दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य के स्वागत के दौरान माला पहनाने के बाद एक युवक ने थप्पड़ मारा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए हमलावर ने कहा कि स्वामी लगातार सनातन का विरोध करते हैं इसलिए उन पर हमला किया।

स्वामी प्रसाद लगातार विवादित टिप्पणियां करने के कारण चर्चा में रहते हैं। बुधवार को जब वह रायबरेली पहुंचे तो उनके कार्यकर्ताओं ने मोटल चौराहे पर उनका स्वागत किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य को एक युवक ने शहर के गोल चौराहे पर थप्पड़ मार दिया।

स्वामी प्रसाद मौर्य फतेहपुर जाते समय रायबरेली में रुके थे। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे, इसी दौरान एक युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्य को थप्पड़ मार दिया। स्वामी प्रसाद के साथ इस अप्रत्याशित घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने युवकों को दौड़ाकर काफी पीटा। इसके बाद उसको पुलिस को सौंप दिया गया।

बताया जा रहा है कि दो युवक पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े थे। जैसे ही कार्यकर्ता उनका स्वागत करने लगे, इसी बीच भीड़ में पीछे से एक युवक आया और पूर्व मंत्री को माला पहनाते हुए पीछे से उनपर हमला कर दिया।घटना से भड़के पूर्व मंत्री समर्थकों ने आरोपित युवक और उसके साथी को जमकर मारापीटा। मिल एरिया थानाध्यक्ष अजय राय का कहना है कि युवकों द्वारा पूर्व मंत्री से अभद्रता व उनपर हमले का प्रयास किया गया था। दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों ने अपने नाम रोहित द्विवेदी व शिवम यादव बताए हैं।मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दो वर्ष पहले भी लखनऊ में हुआ था हमला

स्वामी प्रसाद मौर्य पर दो वर्ष पहले भी हमला हुआ था। लखनऊ में पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन इंदिरा गांधी भवन में था, जहां पहुंचते ही जब वे अपनी कार से उतरे तो एक युवक ने उन पर जूता फेंककर मारा। हमलावर वकील की ड्रेस पहनकर उन तक पहुंच गया था, लेकिन तब भी स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने हमलावर को दबोच लिया था, फिर उसे इतना पीटा था कि वह अधमरा होकर गिर गया था। पुलिस ने बीच-बचाव करके हमलावर को स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों से बचाया था।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related