Swami Atmanand Schools: DPI Holds Important Meeting with Principals of Atmanand Schools
Swami Atmanand School : Directorate of Public Instruction (DPI) ने प्रदेशभर के जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के प्राचार्यों की राज्य स्तरीय बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

यह बैठक 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम, साईंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में प्रदेशभर में संचालित 751 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के प्राचार्य शामिल होंगे
बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाना और पढ़ाई के स्तर को सुधारना है।
बैठक में एडमिशन प्रक्रिया की समीक्षा भी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों को इन स्कूलों से जोड़ा जा सके।
DPI ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिलों के सभी आत्मानंद विद्यालयों के प्राचार्यों की इस बैठक में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करें।
