EC SIR CONTROVERSY: CJP ने दिया ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे का अल्टीमेटम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

EC SIR Controversy: CJP issues 48-hour ultimatum to Gyanesh Kumar!

 

 

EC SIR CONTROVERSY: ज्ञानेश कुमार SIR विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को 48 घंटे के अंदर इस्तीफे देने की मांग की है।

24 सितंबर 2026 को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपके ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी। यह बयान चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर चल रही बहस के बीच आया है।

दीपके  ने मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने का दावा किया। उन्होंने महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के आंकड़ों का जिक्र किया।

दीपके ने कहा है कि 48 घंटे में इस्तीफा नहीं होने पर उनकी पार्टी देशव्यापी आंदोलन करेगी। CJP नेताओं ने SIR रोकने और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून में बदलाव की मांग भी की है।

फिलहाल दीपके के आरोप और आंकड़े उनके दावे हैं, जबकि चुनाव आयोग ने अपनी निर्णय प्रक्रिया को सर्वसम्मत बताया है। आगे की स्थिति संबंधित संस्थाओं और आधिकारिक प्रक्रियाओं से स्पष्ट होगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related