BIG BREAKING : Major reshuffle in Chhattisgarh BJP! Karmaveer to replace Pawan Sai
रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन में बड़े बदलाव की खबर सामने आई है। लंबे समय से प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे पवन साय को झारखंड भेजे जाने की बात कही जा रही है। वहीं, उनकी जगह कर्मवीर को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी सामने आई है।
BHILAI NAGAR MLA CASE : देवेंद्र यादव की सीट पर फिर सुनवाई! 7 अक्टूबर को क्या होगा?
बताया जा रहा है कि संगठनात्मक बदलाव के तहत राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के कार्यक्षेत्र का भी विस्तार किया गया है। उन्हें छत्तीसगढ़ के साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे राज्यों की जिम्मेदारी दिए जाने की बात कही जा रही है।


पवन साय लंबे समय से छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। अब अगर यह बदलाव आधिकारिक रूप से लागू होता है, तो कर्मवीर के सामने छत्तीसगढ़ संगठन को संभालने और कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल मजबूत रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
