CG POLITICS : बघेल-बैज-सिंहदेव के सवालों पर विजय शर्मा का पलटवार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS : Vijay Sharma’s counterattack on questions raised by Baghel-Baij-Singhdev

रायपुर। मतदाता सूची के SIR को लेकर देश में चल रही सियासी बहस अब छत्तीसगढ़ में भी गरमा गई है। चुनाव आयोग के दो आयुक्तों की ओर से कथित तौर पर दर्ज की गई 14 लिखित आपत्तियों की इंडियन एक्सप्रेस रिपोर्ट के बाद कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट में SIR, नए वोटरों के रजिस्ट्रेशन, नाम जोड़ने-हटाने और वोटर डेटा से जुड़े मुद्दों पर आपत्तियों का जिक्र है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राहुल गांधी की पोस्ट शेयर करते हुए SIR के जरिए कथित “वोट चोरी” का आरोप लगाया। भूपेश बघेल ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और जांच की मांग की। टीएस सिंहदेव ने क्रिकेट अंपायर का उदाहरण देते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठाए।

मामला यहीं नहीं रुका। भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच सोशल मीडिया पर भी सीधा वार-पलटवार हुआ। बघेल के पोस्ट पर शर्मा ने तंज कसा, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच कई पोस्ट का सिलसिला चला।

हालांकि, चुनाव आयोग ने आंतरिक मतभेद की रिपोर्ट को लेकर कहा है कि SIR समेत उसके सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से सर्वसम्मति से लिए गए हैं। आयोग ने कहा कि किसी मुद्दे पर सुझाव या अलग राय होना अंतिम फैसले से असहमति के बराबर नहीं है।

यानी एक तरफ कांग्रेस नेताओं के गंभीर आरोप हैं, दूसरी तरफ चुनाव आयोग का कहना है कि फैसले सर्वसम्मति से हुए। अब SIR को लेकर छत्तीसगढ़ में भी सियासी बहस और तेज होती दिख रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related