BHILAI NAGAR MLA CASE : Devendra Yadav’s seat hearing resumes! What will happen on October 7th?
बिलासपुर. बिलासपुर हाई कोर्ट में भिलाई नगर विधानसभा चुनाव से जुड़ी चुनाव याचिका पर बुधवार को फिर सुनवाई हुई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय की ओर से दायर चुनाव याचिका पर विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से नई अर्जी पेश की गई है।
याचिका में 2023 के चुनाव में देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती दी गई है। मामले में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की विभिन्न धाराओं का हवाला दिया गया है।
CG TRANSFER BREAKING : अफसर का तबादला! विभाग बदलकर नई जिम्मेदारी
सुनवाई के दौरान देवेंद्र यादव की ओर से नई अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय मांगा गया, जिसे हाई कोर्ट ने मंजूर कर लिया। अब मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।
याचिकाकर्ता पक्ष का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया और नामांकन से जुड़े कुछ मुद्दों पर सवाल उठाए गए हैं। वहीं देवेंद्र यादव की ओर से मामले में अपना पक्ष रखा जा रहा है।
इस चुनाव याचिका से जुड़े एक पुराने आदेश के खिलाफ देवेंद्र यादव ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका भी दायर की थी। 25 अगस्त की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनकी SLP खारिज कर दी थी।
अब हाई कोर्ट में चुनाव याचिका की कार्यवाही आगे बढ़ रही है और अगली सुनवाई में देवेंद्र यादव की ओर से दाखिल नई अर्जी पर जवाब सामने आएगा।
