DISHA SALIAN CASE: 500 करोड़ के कानूनी नोटिस का 25 पेज में दिया जवाब! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Disha Salian Case: 25-page reply sent to the ₹500 crore legal notice!

 

 

 

DISHA SALIAN CASE: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने दिवंगत दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की 500 करोड़ रुपये की मानहानि की नोटिस का 25 पन्नों में जवाब देते हुए साफ कहा कि वे न तो माफी मांगेंगे और न ही पोस्ट हटाएंगे.

कानूनी जवाब में कहा गया है कि 16 सितंबर 2026 को आदित्य ठाकरे के आधिकारिक X अकाउंट से किए गए दोनों पोस्ट में सतीश सालियान का नाम न तो लिया गया और न ही उन्हें पहचानने वाला कोई स्पष्ट संदर्भ दिया गया.

जवाब में आदित्य ठाकरे के उस बयान को दोहराया गया है कि मैं दिशा सालियान से कभी मिला या उन्हें जाना तक नहीं. वकील ने कहा कि आदित्य ठाकरे अपने इस बयान पर कायम हैं.

आदित्य ठाकरे की ओर से दोनों पोस्ट हटाने, सार्वजनिक माफी मांगने और अंग्रेजी तथा मराठी में सोशल मीडिया पर माफीनामा प्रकाशित करने की मांग भी खारिज कर दी गई है. जवाब में कहा गया है कि पोस्ट में कोई झूठा या मानहानिकारक बयान नहीं है.

आदित्य ठाकरे की ओर से कहा गया है कि उनके पोस्ट का निशाना सतीश सालियान नहीं, बल्कि उनके खिलाफ चल रहा कथित राजनीतिक और मीडिया अभियान था. few individuals और vested interests जैसे शब्द व्यापक राजनीतिक और मीडिया अभियान के संदर्भ में इस्तेमाल किए गए थे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related