BILASPUR CENTRAl JAIL: जेल के अंदर फिर बना वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR CENTRAL JAIL: Another video recorded inside the jail; questions raised about security arrangements!

 

 

 

BILASPUR CENTRAl JAIL: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर सेंट्रल जेल का एक बार फिर वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग बंदियों से मुलाकात करने के लिए जेल परिसर पहुंचे थे।

इसी दौरान जेल के अंदर से वीडियो बनाया गया और बाद में इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रबंधन के सामने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

जेल परिसर के अंदर मोबाइल फोन से वीडियो बनाए जाने की घटना सामने आने के बाद सवाल यह है कि कड़ी जांच के बीच मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा और मुलाकात के दौरान वीडियो बनाने की जानकारी सुरक्षाकर्मियों को क्यों नहीं हुई।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों और इसे बनाने वाले व्यक्ति की पहचान को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related