CG ILLEGAL CONSTRUCTION : स्टे के बाद भी निर्माण जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG ILLEGAL CONSTRUCTION : Construction continues despite stay

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम में अवैध निर्माण को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। रिंग रोड नंबर-02 के वार्ड 19 में एक जमीन पर स्टे ऑर्डर होने के बावजूद धड़ल्ले से निर्माण जारी है, जिससे प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

शिकायतकर्ता अविनाश पेसवानी का आरोप है कि नर्मदा नगर के सुरेश वाजपेयी बिना अनुमति के कमर्शियल निर्माण करवा रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि तहसीलदार ने 30 मार्च को जांच पूरी होने तक काम रोकने का आदेश दिया था, फिर भी निर्माण बंद नहीं हुआ।

शिकायत के मुताबिक, इस जमीन को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है और फर्जी दस्तावेजों के जरिए रिकॉर्ड में बदलाव तक के आरोप हैं। मामला कोर्ट में भी लंबित है, लेकिन इसके बावजूद काम जारी रहना कई सवाल खड़े कर रहा है।

पेसवानी का कहना है कि उन्होंने फरवरी में ही निगम में शिकायत कर दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब निगम अधिकारियों पर दबाव और मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं।

मामला तूल पकड़ता जा रहा है और अब निगाहें नगर निगम आयुक्त पर टिकी हैं कि आखिर कब इस अवैध निर्माण पर कार्रवाई होती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related