SATHAKULAM CUSTODIAL DEATH : 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SATHAKULAM CUSTODIAL DEATH : 9 policemen sentenced to death

नई दिल्ली। साल 2020 के चर्चित सथानकुलम कस्टोडियल किलिंग केस में बड़ा और सख्त फैसला आया है। मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने इस मामले में दोषी पाए गए 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा सुना दी है।

यह वही मामला है जिसने पूरे देश को झकझोर दिया था। लॉकडाउन के दौरान एक दुकानदार और उसके बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन आरोप है कि थाने में दोनों के साथ पूरी रात बर्बर मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हो गई।

करीब 6 साल तक चले ट्रायल के बाद कोर्ट ने इसे “रेयरेस्ट ऑफ रेयर” केस मानते हुए कड़ा फैसला दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि यह सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग और क्रूरता की हद है।

सीबीआई जांच में भी सामने आया कि यह सब जानबूझकर किया गया था। इसी आधार पर कोर्ट ने सभी 9 आरोपियों को दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई।

यह फैसला सिर्फ एक केस नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम के लिए बड़ा संदेश है कि कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे वो वर्दी में ही क्यों न हो।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related