ASIAN GAMES 2026:भारत को मिले दो मेडल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ASIAN GAMES 2026: India wins two medals!

 

 

ASIAN GAMES 2026: जापान के आइची नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन गुरुवार को भारत ने एथलेटिक्स में दो पदक अपने नाम किए.

दिन का पहला पदक सीमा कुमारी ने महिला 10 हज़ार मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर दिलाया.

इसके कुछ ही मिनट बाद भारत की मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले टीम ने सिल्वर मेडल हासिल की.

एम.आर. पूवम्मा, विशाल थेन्नारासु, विध्या रामराज और मनु टीएस की चौकड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया.

वहीं, महिला ट्रिपल जंप में भारत की आशा इलांगो बेहद करीबी मुक़ाबले में पदक जीतने से चूक गईं और चौथे स्थान पर रहीं. भारत की एक अन्य एथलीट निहारिका वशिष्ठ 10वें स्थान पर रहीं.

महिला दस हज़ार मीटर फाइनल में सीमा कुमारी आखिरी क्षणों तक पदक की दौड़ में बनी रहीं. गोल्ड मेडल के लिए बहरीन की विनफ्रेड यावी और जापान की नोजोमी तनाका के बीच रोमांचक मुक़ाबला देखने को मिला.

इस बीच सीमा ने अंतिम चरण में बाकी धावकों से बढ़त बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया और भारत की झोली में एक और पदक डाल दिया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SARGUJA POLICE TRANSFERS: एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर! 

Sarguja Police Transfers: 24 police officers transferred simultaneously!     SARGUJA POLICE...

CG TEACHER SUSPENSION: कलेक्टर ने दो शिक्षकों को किया निलंबित! 

CG Teacher Suspension: Collector suspends two teachers!     CG TEACHER SUSPENSION:...