SURYA GRAHAN 2026 : 12 अगस्त का ग्रहण! 4 राशियों पर खतरा?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SURYA GRAHAN 2026 : Eclipse on August 12th! Is it a threat to 4 zodiac signs?

रायपुर डेस्क। 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भले ही यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। खास बात यह है कि यह ग्रहण कर्क राशि में लगने वाला है, जिससे कुछ राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

SAKET BUILDING COLLAPSE : साकेत में मौत का मलबा! 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मेष राशि वालों को पारिवारिक तनाव और बढ़ते खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि वालों के लिए मानसिक तनाव, आर्थिक नुकसान और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की आशंका जताई जा रही है।

वहीं तुला राशि के लोगों को नौकरी और कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। निवेश और पैसों के लेनदेन में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। मकर राशि वालों के वैवाहिक जीवन और बिजनेस पार्टनरशिप में तनाव बढ़ सकता है।

CHHATTISGARH : 3 करोड़ का गांजा पकड़ा!

हालांकि यह ग्रहण सभी के लिए परेशानी लेकर नहीं आ रहा। मिथुन, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। इन राशियों को करियर में नए अवसर, व्यापार में लाभ, रुका हुआ पैसा वापस मिलने और सम्मान बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रहण के दौरान किसी भी बड़े फैसले को सोच-समझकर लेना चाहिए और अनावश्यक तनाव से बचना चाहिए।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related