SURYA CHAUHAN MURDER CASE : Surya case accused killed!
गाजियाबाद. गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश असद को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस कार्रवाई के बाद मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि असद अपने एक दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा इलाके में आने वाला है। खबर मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर जाल बिछाया। जैसे ही असद मौके पर पहुंचा और पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, उसने फायरिंग शुरू कर दी।
SURYA GRAHAN 2026 : 12 अगस्त का ग्रहण! 4 राशियों पर खतरा?
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में असद को गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि असद सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और काफी समय से फरार चल रहा था।
इस बीच हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में सूर्या चौहान पर चाकू से हमला होता दिखाई दे रहा है। इस मामले में कुल पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें से तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, चौथे आरोपी असद की मौत हो गई है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।
SAKET BUILDING COLLAPSE : साकेत में मौत का मलबा! 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी
सूर्या चौहान की मां ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके बेटे की हत्या की गई, उसी तरह सभी आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बुलडोजर एक्शन की भी मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें अब तक अपने बेटे का चेहरा देखने तक का मौका नहीं मिला।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

