NEET PAPER LEAK PROTEST : दिग्विजय सिंह समेत 200 गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NEET PAPER LEAK PROTEST : Digvijay Singh among 200 arrested

भोपाल. भोपाल में NEET पेपर लीक और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया, जिससे प्रदर्शन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आंदोलन और भी उग्र हो गया।

JAPAN BAN MANGOES : जापान ने भारतीय आमों के आयात पर लगाई रोक

जानकारी के मुताबिक, NSUI कार्यकर्ता NEET परीक्षा में पेपर लीक और कथित अनियमितताओं के विरोध में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च कर रहे थे। प्रशासन ने पहले से ही भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था कर रखी थी। जैसे ही प्रदर्शनकारी आगे बढ़े, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पहले वाटर कैनन चलाया, लेकिन जब भीड़ नहीं रुकी तो लाठीचार्ज किया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान माहौल तब और गरमा गया जब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके साथ करीब 200 कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया।

ABHISHEK BANERJEE ATTACK : TMC सांसद पर हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार

इस आंदोलन को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिला हुआ था। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने NEET परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की।

भोपाल में हुए इस प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है। अब इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखाई दे रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related