Surya Grahan 2021 : साल के अंतिम महीने के साथ अंतिम सूर्य ग्रहण, वर्जित हैं यह सभी काम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कैलेंडर ईयर 2021 का अंतिम माह दिसंबर अब दो दिन बाद शुरु हो रहा है। वहीं इस कैंलेंडर ईयर का अंतिम सूर्य ग्रहण भी महीने के पहले सप्ताह में भी लगने वाला है। अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। जो अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

भारत में इस ग्रहण को नहीं देखा जा सकेगा, जिसकी वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भले ही इसके नियम मान्य नहीं होंगे, लेकिन सूर्य एक है, इसलिए इसके प्रभावों से बचा नहीं जा सकता है। इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

वर्जित हैं ये 7 काम

  1. सूर्य ग्रहण के समय में भोजन करना वर्जित माना गया है।
  2. कोई भी नया काम आरंभ न करें और ना ही मांगलिक कार्य करने चाहिए।
  3. नाखून कांटना, कंघी करना वर्जित माना गया है।
  4. ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए।
  5. चाकू या धारदार चीजों का इस्तेमाल न करें।
  6. ग्रहण से पहले पके हुए भोजन में तुलसी का पत्ता डालकर रख दें।
  7. ग्रहण के समय में घर के मंदिर के कपाट बंद कर दें।

यह जरुर किया जाना चाहिए

  • ग्रहण के समय में इष्ट देव का पूजन करें. उनके मंत्रों का जप करें।
  • सूर्य ग्रहण में दान करना बेहद शुभ माना गया है।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करे।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की सफाई करें।
  • घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related