SUKMA IED BLAST: CRPF के चार जवान घायल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Sukma IED Blast: Four CRPF personnel injured!

 

 

SUKMA IED BLAST: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के  भेज्जी थाना क्षेत्र में कैंपों में खराब विस्फोटकों को नष्ट करने के दौरान अचानक ब्लास्ट हो जाने से CRPF के चार जवान घायल हो गए। इनमें दो जवानों को गंभीर चोट आई है।

घटना के बाद सभी घायलों को कोंटा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की पुष्टि सुकमा पुलिस अधीक्षक ने की है।

CRPF के कोंटा रेंज के पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा और एलार्मडगु कैंपों में रखे खराब और बचे हुए विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) एलार्मडगु कैंप पहुंची थी।

टीम गुरुवार को कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास सुरक्षा मानकों के तहत विस्फोटकों को नष्ट करने की प्रक्रिया कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक विस्फोटक का अंश उड़कर पास में जा गिरा। इसके बाद वहां ब्लास्ट हो गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related