CG Crime News: Woman accuses Congress Mandal in-charge of rape!
CG CRIME NEWS: रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने, मारपीट करने और खुद समेत परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप पर युवा नेता उपेन्द्र भारती के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर BNS की धारा 64(2), 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक महिला का आरोप है कि आरोपी उसके पड़ोस में रहता है और कथित तौर पर उसके घर आकर उसे परेशान करता था। शिकायत में उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।
महिला ने पुलिस को दिए बयान में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी के साथ संबंधों से बच्चे हुए, लेकिन बाद में आरोपी ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। महिला का दावा है कि इस पूरे घटनाक्रम के चलते उसका पारिवारिक जीवन प्रभावित हुआ है।
महिला का कहना है कि आरोपी के कथित दबदबे के चलते वह लंबे समय तक शिकायत करने से भयभीत रही। महिला ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही खुद और अपने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए उसके घर पर भी दबिश दी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी पतासाजी की जा रही है।
पुलिस का कहना हैं कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
