ANJANEYA UNIVERSITY: ‘सृजन 5.0’ का आगाज, 7 हजार प्रतिभागी दिखाएंगे प्रतिभा! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ANJANEYA UNIVERSITY: ‘Srijan 5.0’ kicks off; 7,000 participants to showcase their talent!

 

 

रायपुर। आंजनेय यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता को मंच देने वाले ‘सृजन 5.0’ का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। आयोजन के पहले दिन 37 विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में कुलपति डॉ. टी. रामाराव ने कहा कि सृजन विद्यार्थियों की बहुआयामी प्रतिभा को पहचानने और उसे मंच देने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

डायरेक्टर डॉ. जयेंद्र नारंग ने आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सृजन 5.0 में करीब 250 स्कूलों के 7 हजार प्रतिभागी 55 अलग-अलग खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। रायपुर के अलावा बिलासपुर, धमतरी, राजिम, आरंग और आसपास के क्षेत्रों से भी प्रतिभागी आयोजन में शामिल हो रहे हैं।

मुख्य अतिथि यामिनी ताम्रकार, जीएम, Purchase & Materials Management, SAIL भिलाई स्टील प्लांट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी मेहनत और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की अपील की।

कुलसचिव डॉ. रुपाली चौधरी ने कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, प्रबंधन, शिक्षकगण, विद्यार्थियों और आयोजन से जुड़े सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पत्रकारिता विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. राहुल तिवारी और साक्षी गुप्ता ने किया।

सृजन 5.0 के पहले दिन 37 प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। खेल मैदान में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। आयोजन स्थल पर पूरे दिन विद्यार्थियों और दर्शकों में उत्साह बना रहा।

आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के लिए तीन लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार रखे गए हैं। इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को बेस्ट स्कूल और ओवरऑल परफॉर्मेंस सम्मान दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चाय पर चर्चा: चक्का जाम किसके खिलाफ सरकार या आम जनता?

Discussion over tea   पत्रकार दीपक तिवारी     कवर्धा में किसान संघ के...

SUKMA IED BLAST: CRPF के चार जवान घायल! 

Sukma IED Blast: Four CRPF personnel injured!     SUKMA IED BLAST:...