DEGREE GIRLS COLLEGE: Students protest over basic amenities!
DEGREE GIRLS COLLEGE: राजधानी रायपुर के शासकीय डिग्री गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कॉलेज में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
छात्राओं ने कहा कि वॉशरूम में पानी नहीं आता, जिससे बहुत परेशानी होती है। इसके अलावा सैनेटरी पैड मशीन, आईडी कार्ड, खराब पंखे और लाइट की मरम्मत, वाटर कूलर, भवन रेनोवेशन, NCC भवन और खेल मैदान समेत कई मुद्दे उठाए।
कॉलेज में करीब 4 हजार छात्राएं पढ़ती हैं, लेकिन लाइब्रेरी में सीटों की संख्या काफी कम है। इससे पढ़ाई के लिए छात्राओं को पर्याप्त जगह नहीं मिलती। छात्राओं ने लाइब्रेरी में नई और अपडेटेड किताबें उपलब्ध कराने की भी मांग की।
NSUI ने कहा कि करीब 4 हजार छात्राओं वाले कॉलेज में सिर्फ दो वॉशरूम हैं। इनमें एक में दरवाजा नहीं है, जबकि दूसरे में पानी की समस्या है।
उन्होंने दावा किया कि सैनेटरी पैड मशीन पिछले 6-7 महीने से खराब है। उन्होंने कहा कि अगर 15 दिन के भीतर छात्राओं की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो NSUI बिना पूर्व सूचना के कॉलेज पहुंचेगा और प्रिंसिपल कार्यालय के सामने धरना देंगे ।
