KAWARDHA FARMER PROTEST: 6 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KAWARDHA FARMER PROTEST: Farmers stage a road blockade over 6-point demands!

 

KAWARDHA FARMER PROTEST: कवर्धा में किसानों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में किसानों ने ट्रैक्टरों से NH-30 पर जोराताल के पास चक्काजाम कर दिया है। इसके चलते हाईवे समेत शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।

इस प्रदर्शन के चलते NH-30 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने शहर के अलग-अलग रास्तों पर ट्रैक्टर खड़े कर घेराबंदी की है। इसके चलते कवर्धा के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

किसानों के आंदोलन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से यातायात को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

 

किसान अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी किसानों की मांगों और प्रशासन के बीच बातचीत को लेकर फिलहाल स्थिति बनी हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related