CG MAHTARI VANDAN YOJANA: 32वीं किस्त जारी, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में पहुंचे ₹632 करोड़! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Mahtari Vandan Yojana: 32nd installment released; ₹632 crore credited to the accounts of over 67 lakh women!

 

 

 

CG MAHTARI VANDAN YOJANA: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 महिलाओं के बैंक खातों में DBT के जरिए 632 करोड़ 40 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।

CM साय ने रिमोट का बटन दबाकर राशि का ऑनलाइन ट्रांसफर किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं।

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक प्रदेश की महिलाओं को 31 किस्तों में 20,075.71 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। 32वीं किस्त की राशि जारी होने के बाद योजना के तहत अब तक कुल भुगतान 20,708.11 करोड़ रुपये हो गया है।

सीएम ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी मजबूत कर रही है। इससे प्रदेश की माताओं और बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related