CHHATTISGARH : Congress in-charge will come to CG on 27th September, what will happen in the first meeting?
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत 27 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे। प्रभारी बनने के बाद यह उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा होगा। उनका दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब हाल ही में प्रदेश कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है।
रायपुर में भगत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। बैठकों में संगठन के कामकाज और प्रदेश में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर फीडबैक लिया जा सकता है।
CG JAWAN SUICIDE : ड्यूटी पर जवान ने खुद को गोली मारी, मौत!
नए प्रभारी कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति और आगामी पार्टी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी भी ले सकते हैं। इसके साथ ही नेताओं के बीच बेहतर समन्वय और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी भी भगत के सामने बड़ी चुनौती रहेगी। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने पर जोर देना होगा।
ऐसे में 27 सितंबर को होने वाली बैठकें काफी अहम मानी जा रही हैं। इन बैठकों में प्रदेश संगठन को लेकर क्या दिशा तय होती है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
