CG JAWAN SUICIDE : ड्यूटी पर जवान ने खुद को गोली मारी, मौत!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG JAWAN SUICIDE : Soldier on duty shoots himself dead!

रायपुर। अंतागढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। SSB की 28वीं बटालियन में तैनात 41 वर्षीय जवान आनंद प्रकाश तिवारी ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना 14 सितंबर की तड़के करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

आनंद प्रकाश तिवारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे और बटालियन में कोथ (हथियार प्रभारी) के इंचार्ज पद पर तैनात थे।

CG RELIGIOUS CONVERSION : धर्मांतरण पर नेताम का बयान, कांग्रेस घिरी!

गोली लगने के बाद जवान की मौके पर ही मौत हो गई। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related