CG RELIGIOUS CONVERSION : धर्मांतरण पर नेताम का बयान, कांग्रेस घिरी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG RELIGIOUS CONVERSION : Netam’s statement on religious conversion, Congress cornered!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के बाद अब धर्मांतरण का मुद्दा आदिवासी इलाकों की सियासत के केंद्र में है। सरकार धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए धर्म स्वातंत्र्य विधेयक पास कर चुकी है और इसमें कई कड़े प्रावधान किए गए हैं। लेकिन कानून बनने के बाद भी इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस जारी है।

इसी बीच वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम के बयान ने कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नेताम ने कहा कि कांग्रेस धर्मांतरण के मुद्दे पर कभी गंभीर नहीं रही और पार्टी की अप्रोच हमेशा सॉफ्ट रही है। उन्होंने बीजेपी के साथ-साथ धर्मांतरण रोकने के प्रयासों में RSS की भूमिका का भी जिक्र किया।

CHHATTISGARH : देवताओं की अदालत में 157 केस, 35 को उम्रकैद!

नेताम के बयान पर कांग्रेस ने सीधे धर्मांतरण के सवाल का जवाब देने के बजाय RSS को निशाने पर लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बयान पर ज्यादा टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन RSS पर तीखा हमला बोला।

वहीं बीजेपी ने नेताम के बयान को कांग्रेस के खिलाफ हथियार बना लिया। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि अरविंद नेताम ने बिल्कुल सही बात कही है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने धर्मांतरण को लेकर नरम रुख अपनाया और इसके पीछे वोट बैंक की राजनीति रही।

सरकार का कहना है कि छत्तीसगढ़ की डेमोग्राफी बदलने वाले कथित षड्यंत्रपूर्ण धर्मांतरण को रोकना जरूरी है। दूसरी ओर कांग्रेस इस मुद्दे पर बीजेपी और RSS की भूमिका पर सवाल उठा रही है।

यानी मुद्दा धर्मांतरण रोकने के कानून से शुरू हुआ, लेकिन अब बहस कांग्रेस, बीजेपी, RSS और वोट बैंक की सियासत तक पहुंच गई है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related