Suicide: इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, जिला परिवहन पदाधिकारी की शिकायत के बाद एसपी ने किया था निलंबित, दरोगा ने थाने में लगाई फंसाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

पलामू। झारखंड के पलामू जिले में एक दारोगा ने आत्महत्या कर लिया है। जिले के नावा बाजार थाना के निलंबित थाना प्रभारी लालजी यादव ने सोमवार की रात में आत्महत्या कर ली। नावा बाजार थाना भवन में स्थित अपने कमरे में ही उन्होंने मफलर से फांसी लगाकर खुद को खत्म कर डाला।

पुलिस अधीक्षक ने लालजी को किया था निलंबित

जानकारी मिल रही है कि चार दिन पहले सब-इंस्पेक्टर लालजी यादव को निलंबित किया गया था। जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने निलंबित कर दिया था। लालजी यादव पर स्टोन छरी लदा जब्त वाहन कब्जे लेने से इनकार कर देने का आरोप था। डीटीओ ने लालजी यादव के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद विश्रामपुर के एसडीपीओ सुरजीत कुमार द्वारा मामले की जांच की गई थी। जांच के बाद लालजी यादव को निलंबित कर दिया गया था।

नावाबाजार थाने में नए थाना प्रभारी को पदस्थापित भी कर दिया गया है। निलंबन के बाद लालजी यादव रांची बुढ़मू थाने के मालखाना का प्रभार देने रांची गए थे। मालखाना का चार्ज देने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। सोमवार को लालजी यादव, वापस नावाबाजार थाना लौटे थे।दमें मामला मालखाने के चार्ज से उत्पन्न तनाव का सामने आया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

ग्रामीणों ने घटना के विरोध में शुरू किया प्रदर्शन

डीआईजी राजकुमार लकड़ा और पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा भी नावाबाजार थाना पहुंच गए हैं। इधर नावा के ग्रामीणों ने घटना के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। पुलिस मेंस एसोसिशन ने मामले की गहन जांच की मांग की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related