STOCK MARKET TODAY : अडानी के शेयरों में टूटा कहर ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

STOCK MARKET TODAY: Wreaked havoc in Adani’s shares..

शेयर बाजार में एक बार फिर गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है और Sensex-Nifty ओपन होने के साथ ही धड़ाम हो गए. बॉम्बे स्टॉ एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स लाल निशान पर खुला और कुछ ही मिनटों में 400 अंकों को गोता लगाते हुए 77,110 के लेवल पर पहुंच गया. इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 124 अंक फिसलकर 23,383 के लेवल पर आ गया और बाजार में कारोबार बढ़ने के साथ ही ये गिरावट और भी तेज होती नजर आई और सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा फिसल गया. इस बीच भारतीय अरबपति गौतम अडानी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. Adani Stocks में ये गिरावट अमेरिका से आई एक खबर के बाद देखने को मिली है, जिसमें अरबपति गौतम अडानी पर बड़े आरोप लगाए गए हैं.

गुरुवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. बीएसई का सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,110 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया, तो वहीं 23,338 के स्तर तक फिसल गया. इससे पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में हरियाली आई थी और सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछला था, लेकिन आखिरी कारोबारी घंटे में ये शुरुआती तेजी अचानक गिरावट में तब्दील हो गई थी. Sensex 239.38 अंक की तेजी लेकर 77,578.38 के स्तर पर बंद हुआ था. सेंसेक्स दिन के हाई लेवल से 850 अंक तक फिसलकर क्लोज हुआ था. निफ्टी 23,518.50 के स्तर पर क्लोज हुआ था.

सुबह 9.40 मिनट पर ये गिरावट और भी तेज हो गई और BSE Sensex 642.61 या 0.83% की गिरावट लेकर 76,935.77 के लेवल पर कारोबार करता हुआ नजर आया.

अडानी के शेयरों को अचानक क्या हुआ?

गुरुवार को शेयर बाजार में मचे कोहराम के बीच सबसे ज्यादा भारतीय अरबपति गौतम अडानी के शेयर फिसले और कुछ स्टॉक्स तो 20 फीसदी तक फिसल गए. Adani Green Energy (20%), Adani Energy Solutions (20.00%), Adani Power(13.75%), Adani Ports (10.00%), Adani Wilmar (9.51%) गिरकर ट्रेड कर रहे थे. इसके अलावा Adani Enterprises का शेयर 10%, Adani Total Gas 14.70%, ACC Ltd 14.35%, Ambuja Cements 10.00% और NDTV Share 12.29% तक फिसल गया.

अमेरिका से अडानी को लेकर किए गए ये दावे

गौतम अडानी के शेयरों में ये गिरावट दरअसल, अमेरिका से आई एक खबर के बाद देखने को मिली है. जिसमें अडानी ग्रुप की कंपनी पर झूठ बोलने और कॉन्ट्रेक्ट हासिल करने के लिए रिश्वत देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Gautam Adani पर US में उनकी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy Ltd) को सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए कॉन्ट्रेक्ट दिलाने के लिए 265 मिलियन डॉलर (करीब 2236 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने और इसे छिपाने का आरोप लगाया गया है.

ये शेयर भी भरभराकर टूटे

शेयर बाजार में गिरावट के बीच सिर्फ अडानी ग्रुप के शेयर ही नहीं, बल्कि कई अन्य दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स भी बिखरे नजर आए. SBI Share (4.33%), IndusInd Bank Share (2.92%), NTPC Share (2.55%) तक फिसल गया. मिडकैप कैटेगरी में शामिल ACC Share के अलावा AWl Share 9.75%, GMR Infra Share 4.41% फिसला. वहीं योगगुरु बाबा रामदेव की कंपनी Patanjali का शेयर भी 3 फीसदी से ज्यादा फिसल गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related