प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव आज मुंगेली दौरे पर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंगेली। प्रदेश भाजपाध्यक्ष की कुर्सी संभालने के बाद अरुण साव आज पहली बार अपने गृह जिले मुुंगेली के प्रवास पर रहेंगे। सुबह 10:15 बजे बाबजी पार्क स्थित अपने निवास से तखतपुर के लिए रवाना होंगे। तखतपुर में भाजपा व अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी स्वागत करेंगे। तखतपुर में पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। उसके बाद मुंगेली के लिए कूच करेंगे। तखतपुर से मुंगेली के बीच पड़ने वाले गांव में कार्यकर्ताओं ने सांसद व प्रदेशाध्यक्ष साव के आतिशी स्वागत की तैयारी की है। पहली बार गृह जिले के प्रवास को देखते हुए मुंगेली जिला व शहर भाजपा के अलावा व्यापारिक व सामाजिक संगठनों ने स्वागत सत्कार की तैयारी की है। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व नवनियुक्त प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव के प्रवास को लेकर जिला भाजपा कार्यालय से कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार सांसद व प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव सुबह 10 बजे अपने निज निवास बाबजी पार्क बिलासपुर से तखतपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:15 पर मिनोचा कालोनी , 10:25 उसलापुर ओवरब्रिज के नीचे राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा, 10:30 बजे सकरी, 11 बजे काठाकोनी, 11:30 बजे जरौंधा,दोपहर 12 बजे बेलसारी भाजपा युवा मोर्चा द्वारा, 12:15 बजे हाईस्कूल के पास भाजपा अ.जा.अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा, 12:30 बजे पुराना बस स्टैंड भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा , 12:45 बजे पाल कांप्लेक्स में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा, दोपहर एक बजे भाजपा कार्यालय तखतपुर, 1:45 बजे मंडी चौक भाजपा विजयपुर मंडल द्वारा, 2:15 बजे बरेला, 2:45 बजे जरहागांव, तीन बजे दशरंगपुर, 3:15 बजे धरमपुरा, 3:30 बजे करही, 3:45 बजे मुंगेली आगमन होगा। मुंगेली जिला व शहर भाजपा के पदाधिकारी स्वागत करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related