विश्वविद्यालय में ताबड़तोड़ फायरिंग, चार लोग घायल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रोहतक : हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के परिसर से चले जाने के कुछ देर बाद ही तबाड़तोड़ फायरिंग हो हुई। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से हमलावर फरार हो गए। जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि घटना के पीछे कुछ पैसों के लेन-देन का विवाद था।

राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हैं
अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के रोहतक जिले में स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को कथित तौर पर गोली लगने से दो छात्रों सहित चार लोग घायल हो गए। वहीं, पुलिस घटना के पीछे पैसे के विवाद के पहलू की जांच कर रही है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में शामिल राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के परिसर से चले जाने के बाद यह घटना हुई। राज्यपाल विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। पुलिस ने बताया कि वारदात में तीन लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।

हमलावर मौके से फरार
घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी प्रमोद गौतम ने कहा, ”चार लोग घायल हो गए। हम इसकी जांच कर रहे हैं कि आखिर गोली किसने चलाई। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि अपराध के पीछे कुछ पैसे का विवाद था।” गौतम ने कहा कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related