Sonia Gandhi statement on Waqf Bill: Waqf Bill पर आया सोनिया गांधी का पहला रिएक्शन, कहा- जबरदस्ती पारित किया वक्फ विधेयक…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Sonia Gandhi statement on Waqf Bill: नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्षी दलों के विरोध के बीच वक्फ संशोधन विधेयक ( Waqf Bil ) पास हो गया। आज ये विधेयक राज्यसभा में भी पास होगा। विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बयान सामने आया है।

सीपीपी की आम सभा की बैठक में कांग्रेस की अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने कहा, कल, वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 लोकसभा में पारित किया गया था, और आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाना है। विधेयक को प्रभावी रूप से जबरन पारित किया गया। हमारी पार्टी की स्थिति स्पष्ट है। यह विधेयक संविधान पर एक बेशर्म हमला है। वक्फ संशोधन बिल सिर्फ साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए है। यह बीजेपी की जानबूझकर बनाई गई रणनीति का हिस्सा है।

सदन में हुआ जमकर हंगामा

कल संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया था। करीब 12 घंटे की चर्चा के बाद इसे लोकसभा में पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा, एक कानून दूसरे कानून से ऊपर नहीं हो सकता।
वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) ने वक्फ संशोधन विधेयक पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि यह वक्फ संपत्तियों के लिए लाभकारी होने के बजाय नुकसानदेह होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related