सिंहदेव ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया, कहा-सब गोबर हो गया है…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

IMG_3732

रायपुर, 28 अगस्त। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव एक बार फिर सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन योजना पर ही सवाल खड़े कर दिए। सिंहदेव ने तो यह भी कह दिया सरकार के पास पैसे नहीं है, और नरवा, गरूवा, घुरूवा व गोबर ज्यादा हो गया है।
विधानसभा सत्र से ठीक पहले सिंहदेव के पंचायत विभाग छोडऩे से सरकार को असमंजस में डाल दिया था। अब हड़ताली कर्मचारियों को एक तरह से उकसाते नजर आ रहे हैं। एक वायरल वीडियो में सिंहदेव ने कह दिया कि सरकार के पास पैसे नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर भाजपा को फिर एक मुद्दा दे दिया है।
प्रदेश भाजपा ने वीडियो वायरल होने के बाद ट्वीट किया कि भूपेश बघेल का फट गया ढोल, टीएस सिंहदेव ने खोल दी पोल।
सरकार का खाली है खजाना,
बचा है केवल नरवा, गरवा, घुरूवा,
बाड़ी, गोबर पर गाल बजाना।
टीएस सिंहदेव ने उनसे मिलने आए हड़ताली कर्मचारियों से कहा कि सरकार के तरफ से नहीं बोल रहा हूं। आप लोगों की तरफ से भी कह रहा हूं। 5-6 हजार करोड़ देने की बात कह रहे, सरकार के पास 5-6 हजार करोड़ देने की औकात ही नहीं है। 40 हजार करोड़ दे रही है न सरकार आप लोगों। और उसमें आप लोग 5-6 हजार करोड़ और चाहिए। आज की स्थिति वैसे नहीं है।
वीडियो में सिंहदेव कह रहे हैं कि इनकम टैक्स केंद्र सरकार को जाएगा न। यहां कहां मिलेगा। घूमाने फिराने की बात नहीं कर रहा हूं। जो सही सही बता रहा हूं। नरवा-गरुवा, घुरूवा गोबर सब ज्यादा हो गया है। किसान को प्रथामिकता समझा गया है। फिर नियमितीकरण का काम। बाकी चीज का खर्चा आएगा। कहां से लाएगा सरकार। और जो फिर कर्मचारी लोगों के लिए और भी काम तो करना है। बात करने में दिक्कत क्या है। उन्होंने कहा कि सीएम साहब को दे दूंगा। सीएम को लेटर चला जाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related