सिर्फ 9 सेंकड में ढेर हो गया ट्विन टॉवर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-93-ए में सुपरटेक ट्विन टावर्स को चंद सेंकड में धराशायी कर दिया गया है। इस 32 मंजिला विशाल बिल्डिंग्स को दोपहर 2.30 बजे एक भयावह विस्फोट के साथ गिरा दिया गया। विस्फोट के बाद आसपास के पूरे इलाके में धूल के एक बड़ा गुबार उड़ने लगा। आसपास की सभी बिल्डिंग भी धूल के गुबार में ढंक गई। इमारत के धराशायी होने के बाद प्रदूषण स्तर की निगरानी के लिए विध्वंस स्थल पर स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई है।
विस्फोट के समय हवा किस ओर चलेगी और धूल का गुबार किस दिशा में जाएगा, यह जानने के लिए अब से कुछ देर पहल ट्वीन टॉवर के सामने धूल उड़ाकर देखी गई है। फिलहाल हवा यमुना एक्सप्रेस वे की ओर बह रही है और इस कारण से यमुना एक्सप्रेस वे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया। इस मामले में सुपर टेक ने भी बयान जारी कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने तकनीकी आधार पर निर्माण को संतोषजनक नहीं पाया और तदनुसार दोनों टावर को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए हैं। हम सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हैं, इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related