CHHATTISGARH : SIMBA बीयर एड पर बवाल! BJP नेता का अल्टीमेटम…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : BJP leader issues ultimatum over SIMBA beer ad

रायपुर। छत्तीसगढ़ में Simba बीयर के विज्ञापन को लेकर विवाद तेज हो गया है। BJP के वरिष्ठ नेता छगन लाल मुंदड़ा ने इस एड पर सख्त आपत्ति जताई है।

मुंदड़ा का कहना है कि इस तरह के विज्ञापन छत्तीसगढ़ की पहचान को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि CG अपनी संस्कृति, शांति और मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता है, लेकिन शराब के नाम से जोड़ना बेहद आपत्तिजनक है।

वही जो ऐड जारी किया गया हैं उसमें कहा जा रहा है कि लोग अब छत्तीसगढ़ को भिलाई स्टील प्लांट नहीं बल्कि Simba बीयर के नाम से जानेंगे ये बहुत आपत्तिजनक हैं।

उन्होंने साफ मांग रखी है कि Simba बीयर के इस विज्ञापन पर तुरंत रोक लगाई जाए और कंपनी के मालिक प्रदेश के लोगों से सार्वजनिक माफी मांगें। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो मामला ऊपर तक ले जाया जाएगा और सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।

इस मुद्दे को लेकर प्रदेश में लोगों के बीच नाराजगी और असंतोष भी बढ़ता नजर आ रहा है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related