2028 ELECTION : 81 की उम्र में चुनाव से दूरी! सिद्धारमैया ने बताई वजह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

2028 ELECTION : Siddaramaiah explains why he’s withdrawing from the elections at the age of 81.

रायपुर। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह 2028 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बढ़ती उम्र, स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और राजनीति में बढ़ते भ्रष्टाचार को उन्होंने इस फैसले की बड़ी वजह बताया।

सिद्धारमैया ने कहा कि 2028 तक उनकी उम्र 81-82 साल हो जाएगी और पहले जैसी ऊर्जा के साथ काम करना मुश्किल होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि आज की राजनीति पहले जैसी निष्पक्ष नहीं रही और पूरी तरह भ्रष्ट हो गई है।

हालांकि, चुनावी राजनीति से दूरी बनाने के बावजूद सिद्धारमैया ने साफ किया कि वह सार्वजनिक जीवन से संन्यास नहीं ले रहे हैं। जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि 2028 में उनके राजनीतिक सफर के 50 साल भी पूरे हो जाएंगे।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related