PUNJAB PAPER LEAK : Paper leak in Punjab? Sisodia reveals the truth!
रायपुर। पंजाब में पेपर लीक की खबरों पर सियासी घमासान छिड़ गया है। AAP नेता मनीष सिसोदिया ने पेपर लीक की खबरों को फर्जी बताते हुए BJP और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि एक यूनिवर्सिटी में कुछ छात्र ब्लूटूथ वाला स्मार्ट पेन लेकर नकल करने पहुंचे थे। यूनिवर्सिटी ने पेन जब्त कर छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
CG DOCTOR ARREST : 10वीं के छात्र से डॉक्टर की शर्मनाक हरकत! POCSO में गिरफ्तार
सिसोदिया ने आरोप लगाया कि BJP और कांग्रेस के पेड ट्रोल सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें फैला रहे हैं। वहीं, BJP नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब सरकार पर पलटवार करते हुए कई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगाए और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से इस्तीफे की मांग की।
