CG DOCTOR ARREST : Doctor’s shameful act with 10th-grade student! Arrested under POCSO Act
दुर्ग। दुर्ग के बोरसी स्थित एडॉप्शन सेंटर में मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने पहुंचे 10वीं के छात्र के साथ अश्लील हरकत का आरोप लगा है। आरोप है कि सेंटर के डॉक्टर सुधीर हिसीकर ने जांच के दौरान छात्र को गलत तरीके से छुआ और गले लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
CGPSC SCAM : भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शेंगे नहीं – सीएम साय
मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी एक्शन में आ गया। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को एडॉप्शन सेंटर की जांच करने और पंजीयन रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि सेंटर की गतिविधियां नियमों के मुताबिक संचालित हो रही थीं या नहीं।
