CG News: Disaster strikes from the sky; three farmers dead!
CG NEWS: कोरबा जिले में कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा छुरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे तीन किसानों की मौत हो गई। घटना से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को गांव के 25 से 30 लोग एक साथ खेत में रोपा का काम कर रहे थे।
दोपहर बाद अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में आए तीन किसान झुलस गए। घटना के बाद खेत में चीख पुकार मच गई। वहां मौजूद अन्य अन्य किसानों ने आनन-फानन में तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान बहुरंन पाटले, लक्ष्मी चंद पटेल और श्याम साहू के रूप में हुई है। तीनों छुरी गांव के निवासी थे और आपस में रिश्तेदार भी थे। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
