CG PDS RATION SCAM : 3 राशन दुकानों में 64 लाख का घोटाला, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 4 विक्रेताओं पर FIR

Date:

CG PDS RATION SCAM : Rs 64 lakh scam in 3 ration shops, FIR against 4 vendors including chairman and vice-chairman

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में तीन राशन दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) का 64 लाख 94 हजार रुपये का राशन गायब होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने खाद्य निरीक्षक की शिकायत पर स्व सहायता समूह के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 4 विक्रेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जांच में पता चला कि जनकल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, घुटरापारा द्वारा अंबिकापुर के घुटरापारा में संचालित तीन राशन दुकानों का 1 सितंबर 2022 से 31 मार्च 2024 तक संचालन किया गया था। 31 मार्च 2024 को भौतिक सत्यापन में यह घोटाला सामने आया।

जांच में यह भी पता चला कि चावल, शक्कर और चना का स्टॉक गायब था। खाद्य विभाग ने अध्यक्ष पवन सिंह, उपाध्यक्ष सुनिका पैकारा और विक्रेताओं फरहान सिद्दीकी, प्रिंस जायसवाल, सैफ अली और मुकेश यादव को राशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन उन्होंने निर्धारित समय पर राशि जमा नहीं की।

इसके बाद खाद्य अधिकारी के निर्देश पर FIR दर्ज की गई और कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस इस घोटाले के अन्य पहलुओं और शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related