CG NEWS: 4 विकासखंड टीबी मुक्त घोषित! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: 4 development blocks declared TB-free!

 

 

रायपुर, 09 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने के लिए खड़गवां में ‘जोश टीम’ का राज्य स्तरीय शुभारंभ किया गया। इस पहल के तहत माय भारत के युवा स्वयंसेवकों और एनसीसी कैडेटों को टीबी जागरूकता अभियान से जोड़ा जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में खड़गवां, सोनहत, बतौली और घरघोड़ा विकासखंडों को पहली बार टीबी मुक्त घोषित किया गया। साथ ही वर्ष 2025 के लिए राज्य की 4,676 टीबी मुक्त पंचायतों को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समय पर जांच, नियमित उपचार और सामाजिक भेदभाव को समाप्त करना जरूरी है। युवाओं की भागीदारी से गांव-गांव तक जागरूकता पहुंचाकर छत्तीसगढ़ को टीबी मुक्त बनाने के प्रयास किए जाएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related