NARENDRA MODI AIRPORT: Jewar Airport to be named Narendra Modi International Airport; CM makes the announcement.
NARENDRA MODI AIRPORT: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गौतमबुद्धनगर के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ रखने के प्रस्ताव को मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने इस फैसले के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल की सेवा यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद ने प्रधानमंत्री के योगदान के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया है।
सीएम योगी ने कहा कि 7 अक्टूबर देश के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री इसी प्रदेश की धरती से सांसद और जनप्रतिनिधि के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने ‘सेवा ही समर्पण’ और ‘राष्ट्र प्रथम’ को प्रधानमंत्री की कार्यशैली का मूल मंत्र बताया।
योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में काशी आने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि उन्हें मां गंगा ने बुलाया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, काशी और मां गंगा से शुरू हुआ यह रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों और ‘टीम इंडिया’ की भावना से उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश को प्रशासनिक अस्थिरता, लोगों में असुरक्षा की भावना और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता से प्रेरणा लेकर प्रदेश में शासन की नई कार्यसंस्कृति अपनाई गई।
सीएम योगी के अनुसार, सुशासन, मजबूत कानून-व्यवस्था, आधुनिक बुनियादी ढांचे और निवेश के अनुकूल माहौल ने उत्तर प्रदेश की पहचान को नया स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब नए आत्मविश्वास के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
