Ram Mandir Donation Scam: Devkinandan Thakur suggests forming a ‘Sanatan Board’ amidst the Ram Mandir donation controversy!
RAM MANDIR DONATION SCAM : राम मंदिर से जुड़े दान विवाद पर प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने मंदिरों के प्रबंधन, विवाह संस्कारों और सामाजिक आचरण से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी बात रखी है।
उन्होंने कहा कि संबंधित राशि वापस मंदिर को सौंपनी चाहिए। इसके साथ ही जिन लोगों पर आरोप साबित हों, उन्हें जिम्मेदार पदों से हटाने की भी जरूरत है।
देवकीनंदन ठाकुर ने राम जन्मभूमि दान मामले में कहा कि आप मंदिर का काम सरकारी अधिकारियों को बना रहे हैं, वो ठीक नहीं है… जो मंदिर के धन को खाएगा, वो 60 हजार वर्ष तक मल का कीड़ा बनेगा।
अब जिसे यह ज्ञान होगा कि जो मंदिर के धन को खाएगा, वो 60 हजार वर्ष तक भ्रष्टा का कीड़ा बनेगा, वो एक रुपया भी नहीं लेगा।
ठाकुर का कहना था कि मंदिरों का प्रबंधन ऐसे लोगों के हाथों में होना चाहिए जो धर्म और परंपराओं की गहरी समझ रखते हों।
इसी उद्देश्य से उन्होंने देशभर के मंदिरों के लिए एक स्वतंत्र ‘सनातन बोर्ड’ बनाने का सुझाव दिया।
उनका मानना है कि इस तरह की व्यवस्था धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ा सकती है।

