CG TRIBAL HEALTH ISSUE : 8 महीने से खाट पर मौत का इंतजार!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG TRIBAL HEALTH ISSUE : Waiting for death on the bed for 8 months!

रायपुर। राजनांदगांव के सुदूर मानपुर इलाके से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिस्टम की सच्चाई दिखा रही है। 35 साल का आदिवासी युवक कृष्ण कुमार मंडावी पिछले 8 महीनों से खाट पर पड़ा है, न इलाज, न सहारा।

बीपी और शुगर जैसी बीमारियों से जूझ रहा युवक अब कंकाल जैसा हो चुका है। हालत इतनी खराब है कि वह खुद अस्पताल तक भी नहीं जा सकता। ऊपर से गरीबी ने उसे पूरी तरह तोड़ दिया है।

सबसे दर्दनाक बात बीमारी के बीच पत्नी भी छोड़कर चली गई। अब तीन बच्चों के साथ पूरा परिवार बेसहारा है।

गांव वालों का कहना है कि यहां न कोई डॉक्टर आता है, न स्वास्थ्य शिविर लगता है। चुनाव के समय दिखने वाले नेता भी अब गायब हैं।

यह मामला सिर्फ एक परिवार की मजबूरी नहीं, बल्कि पूरे वनांचल में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related