CHHATTISGARH : अब देसी SUV में चलेंगे मुख्यमंत्री

Date:

CHHATTISGARH : Now the Chief Minister will travel in a local SUV

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी सवारी बदल गई है और अब काफिले में फॉर्च्यूनर नहीं, बल्कि पूरी तरह देसी SUV स्कॉर्पियो एन दौड़ रही है।

सबसे खास बात एक नहीं, बल्कि पूरे 6 गाड़ियों का काफिला अब नई Mahindra Scorpio N से लैस है, वो भी बुलेटप्रूफ। पहले ये काफिला Toyota Fortuner से चलता था, जो पिछले कार्यकाल में खरीदी गई थीं।

CM साय ने खुद वजह साफ की पुरानी गाड़ियां ज्यादा इस्तेमाल के कारण बीच रास्ते में खराब होने लगी थीं, इसलिए बदलाव जरूरी था।

नई गाड़ियों की एंट्री के साथ BJP कार्यालय में भी हलचल बढ़ गई। कार्यकर्ता और नेता नई स्कॉर्पियो को देखकर चौंक गए और चर्चा शुरू हो गई।

कीमत के हिसाब से भी बड़ा फर्क है, जहां फॉर्च्यूनर 40-50 लाख की रेंज में आती है, वहीं स्कॉर्पियो एन करीब 17-29 लाख में मिल जाती है। यानी यह फैसला “देसी + किफायती” दोनों एंगल से फिट बैठता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : बिलासपुर के CBSE स्कूल रडार पर

CHHATTISGARH : Attack on CBSE school in Bilaspur बिलासपुर। बिलासपुर...

AMBIKAPUR BULLDOZER ACTION : वन भूमि में चला प्रशासन का बुलडोजर!  

AMBIKAPUR BULLDOZER ACTION: Administration's Bulldozer Rolls Through Forest Land! AMBIKAPUR...