RAJA MURDER CASE : सोनम निकली कातिल दुल्हन! चारों आरोपी बोले – उसी ने करवाया मर्डर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAJA MURDER CASE: Sonam turned out to be the killer bride! All four accused said – she got the murder done

इंदौर/शिलांग। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस जांच ने बड़ा मोड़ ले लिया है। जानकारी के अनुसार, इस मामले में पकड़े गए चारों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। इंदौर और शिलांग पुलिस की संयुक्त पूछताछ में सभी आरोपियों ने माना है कि राजा की हत्या की पूरी साजिश सोनम रघुवंशी ने रची थी।

चारों आरोपियों ने पुलिस के सामने यह भी स्वीकार किया है कि सोनम राजा से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने खुद अपनी मां को बताया था कि वह यह रिश्ता खत्म करना चाहती है। सोनम की मां को उसके प्रेम संबंधों की जानकारी थी, लेकिन उन्हें भी यह अंदाजा नहीं था कि सोनम अपने पति राजा की हत्या करवा देगी।

राजा रघुवंशी के पिता अशोक रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए भावुक होकर कहा, मेरा बेटा तड़पतड़पकर मरा है। उसकीहत्या के सभी दोषियों को फांसी मिलनी चाहिए ताकि समाज में एक मिसाल बने।

उन्होंने बताया कि उनके बेटे का शव इस कदर क्षत-विक्षत था कि परिवार वालों ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए ताबूत खोलने तक की इजाजत नहीं दी।

अशोक रघुवंशी ने एक गंभीर दावा करते हुए कहा कि सोनम ने अपने पति राजा की हत्या इसलिए कराई ताकि वह अपनी कुंडली का ‘मंगल दोष’ समाप्त कर सके और बाद में अपने प्रेमी राज कुशवाह से शादी कर सके। हालांकि, स्थानीय ज्योतिषी धीरज दीक्षित ने इस दावे को नकारते हुए स्पष्ट कहा है कि पति की मृत्यु से मंगल दोष नहीं कटता, यह केवल अफवाह है।

इस हत्याकांड के शुरुआती दौर में राजा के परिवार ने मेघालय सरकार पर जांच में लापरवाही के आरोप लगाए थे, लेकिन मामले का खुलासा होने के बाद परिवार ने अपने बयान पर माफी मांगी है। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि, हमें नहीं पता था किमेघालय पुलिस गुप्त रूप से कार्रवाई कर रही है। हम उनके और मध्यप्रदेश सरकार के समर्थन के लिए आभारी हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related