RAIPUR PROTEST : NSUI’s massive demonstration, barricades broken… scuffle between police and activists
रायपुर। रायपुर की सड़कों पर गुरुवार को जमकर सियासी गर्मी देखने को मिली। National Students’ Union of India के कार्यकर्ता छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग लेकर “सीएम हाउस घेराव” के लिए निकले, लेकिन मामला अचानक बवाल में बदल गया।
मोतीबाग चौक पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए कार्यकर्ता पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। नारेबाजी के बीच धक्का-मुक्की शुरू हुई और देखते ही देखते कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तक तोड़ दिए।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था और कुछ देर तक पूरा इलाका तनाव में रहा। बाद में पुलिस अधिकारियों और नेताओं के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ।
NSUI नेताओं का कहना है कि छात्र संघ चुनाव बहाल करने, छात्रों की समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर यह लड़ाई जारी रहेगी। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और बड़ा होगा।

