SUSHASAN TIHAR DRAMA: BJP नेता ने सुशासन तिहार में अपनी ही सरकार को घेरा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUSHASAN TIHAR DRAMA: BJP Leader Corners His Own Government During Sushasan Tihar

SUSHASAN TIHAR DRAMA : गरियाबंद जिले के अमलीपदर तहसील मुख्यालय में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान पूर्व भाजपा संसदीय सचिव और क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गोवर्धन मांझी मंच से ही अपनी ही सरकार पर बरस पड़े ।

कार्यक्रम में गोवर्धन मांझी ने  कलेक्टर भगवान सिंह उइके पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते, जिससे छोटी-छोटी समस्याएं भी लंबे समय तक बनी रहती हैं।

उन्होंने कहा कि पानी, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर जनता लगातार जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचती है, लेकिन प्रशासन तक बात पहुंचाने के बाद भी समाधान नहीं हो पाता।

गोवर्धन मांझी ने मंच से कहा कि “कलेक्टर साहब, आप फोन तो उठा लिया करें। छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान ऐसे ही हो जाता है।

उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ शिविर लगाने से समस्याओं का समाधान नहीं होगा। “शिविर कोई जादू की छड़ी नहीं है कि एकाएक सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। सरकार की मंशा अच्छी है, लेकिन सिस्टम में सुधार जरूरी है।

शिविर में बड़ी संख्या में खाली कुर्सियां देख मांझी ने कहा कि खाली पंडाल इस बात का संकेत है कि प्रशासन सरकार की मंशा के अनुरूप गंभीरता से काम नहीं कर रहा।

मंच से दिए गए इस बयान के बाद कार्यक्रम में कुछ देर के लिए माहौल राजनीतिक हो गया और अब यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...