रायपुर पुलिस ने तीन दिन में 245 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। रायपुर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में लगातार तीसरे दिन गुंडे बदमाशों और अड्डेबाजों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाते हुए 245 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही एन्टी क्राइम व साइबर यूनिट की टीम और ट्रैफिक टीम सड़कों पर शराब पीकर, हथियार रखकर वाहन चलाने वाले बदमाशों की सघन चेकिंग कर रही है.

राजधानी में शांति व्यवस्था को बनाए रखने तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के तारतम्य में राजधानी पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी सघन अभियान चलाया गया. एंटी क्राइम, साइबर यूनिट की टीम और यातायात की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए सड़कों व चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों, हथियार व आपत्तिजनक सामग्री लेकर चलने वालों के साथ तीन सवारी चलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की.

इसके साथ ही राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारियों ने अपने थाना बल के साथ सायबर सेल की टीम के साथ अड्डे बाजी करने वालों, उत्पात करने वालों, बदमाशों, शांति व व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कार्रवाई कर गिरफ्तार करने के साथ उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की.

इसके अलावा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अलग – अलग स्थानों में हाथ में तलवार एवं चाकू लेकर लहराते, लोगों को डराते-धमकाते और चेकिंग के दौरान चाकू लेकर घुमते पाए जाने पर कुल 56 व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं, आर्म्ज़ एक्ट व आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. बड़ी संख्या में बदमाशों, हथियार रखने वालों व नशे का सामान बेचने वालों को भेजा गया.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related