RAIPUR CAR DRUG VIRAL VIDEO : कार में नशा, वीडियो वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR CAR DRUG VIRAL VIDEO : Drugs in car, video goes viral

रायपुर। राजधानी में नशे का जाल अब सड़कों तक पहुंचता दिख रहा है। शहर के बीचों-बीच कार के अंदर बैठकर सिंथेटिक ड्रग्स का सेवन करते चार युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो सामने आते ही कानून-व्यवस्था और युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल क्लिप में चार युवक कार के भीतर दिखाई दे रहे हैं। दो युवक तीसरे को नशा लेते समय निर्देश देते सुनाई दे रहे हैं “धीरे-धीरे… हाथ मत हिलाना… आराम से…”। वहीं चौथा युवक पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड करता नजर आता है। कुछ ही घंटों में वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने राजधानी में खुलेआम ड्रग्स सेवन पर नाराजगी जताई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस ने संज्ञान लिया है। अधिकारियों के मुताबिक युवकों की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साइबर सेल भी वीडियो की जांच में जुटी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि फुटेज कब और कहां का है।

पिछले कुछ महीनों में रायपुर में नशीले पदार्थों से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सिंथेटिक ड्रग्स का बढ़ता चलन युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा खतरा है।

अब देखना होगा कि राजधानी में ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ कितनी सख्ती और लगातार अभियान चलाया जाता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related